जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शास्त्री नगर की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवासीय प्लॉट नंबर 660 / 6 पर अवैध रूप से बनाए गए कमर्शियल कंपलेक्स पर आज आवास एवं विकास परिषद की टीम ने भारी भरकम पुलिस की मदद से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तोकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में घंटे लगे इस मार्केट के तमाम रास्तों पर पुलिस ने बेरिकैडिंग करके किसी को अंदर नहीं घुसने दिया।
शास्त्री नगर का दिल कहलाए जाने वाले सेंटर मार्केट में 660 / 6 स्थित कमर्शियल कंपलेक्स में कुल 22 दुकानें व प्राइवेट दफ्तर है। आवासीय प्लॉट पर बनाई गई। इस बिल्डिंग पर दोपहर करीब 12:45 का बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। फ्रंट में अलंकार सारीज के शोरूम से वशीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। खालसा एक्सक्लूसिव मेंस किड्स के शोरूमअलंकार को ध्वस्त किया गया। इसके बाद आशा के शोरूम पर चला बुलडोजर। प्रथम मंजिलपर खालसा एक्सक्लूसिव के शोरूम पर कार्रवाईकी गई।
दोपहर 1:40 पर मलवा हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां, दो एंबुलेंस को तैनात किया गया।

