Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 1,200 रुपये सस्ता, चांदी 4,800 रुपये टूटी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने का भाव 1,230 रुपये घटकर ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत 4,830 रुपये गिरकर ₹2.36 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।

एमसीएक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी का भाव 4,131 रुपये गिरकर ₹2.40 लाख प्रति किलो पर पहुंच गया। सोने की कीमत भी 1,145 रुपये घटकर ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट देखने को मिली। एशियाई ट्रेडिंग घंटों में स्पॉट गोल्ड 0.43% गिरकर $4,992 प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में करीब 3% की तेज गिरावट के बाद कीमत $74.24 प्रति औंस रही।

गिरावट के पीछे कारण

सोना-चांदी की कीमतों पर अमेरिकी आर्थिक संकेतों का मिला-जुला असर देखा गया। जनवरी में अमेरिका में उपभोक्ता महंगाई उम्मीद से कम रही, जबकि रोजगार वृद्धि अनुमान से अधिक मजबूत रही। इस संतुलन ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित किया।

विशेषज्ञों का मानना हैं कि फेड 18 मार्च की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, ट्रेडर्स जुलाई तक दरों में कटौती की संभावना को पहले से ही प्राइस-इन कर रहे हैं और जून में कटौती की भी मजबूत संभावना जताई जा रही है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद आमतौर पर सोने के भाव को सहारा देती है, लेकिन मौजूदा नीति अनिश्चितता फिलहाल दबाव बनाती है।

निवेशकों की नजर

निवेशक अब फेड की बैठक के मिनट्स, चौथी तिमाही के अमेरिकी जीडीपी आंकड़े और फेड के पसंदीदा कोर PCE प्राइस इंडेक्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ये संकेत आगे की मौद्रिक नीति और सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं।

वैश्विक और भूराजनीतिक असर

भूराजनीतिक मोर्चे पर एक ईरानी राजनयिक के बयान ने भी बाजार भावना को प्रभावित किया, जिसमें अमेरिका के साथ आर्थिक लाभ देने वाले परमाणु समझौते की इच्छा जताई गई। साथ ही, अमेरिकी बाजार प्रेसिडेंट्स डे के चलते बंद रहे, जबकि चीन और एशिया के कई बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों में थे। इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम सीमित रहा और कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img