Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Punjab News: ‘पंजाब नहीं जीत पाएंगे’ राहुल गांधी पर बरसीं नवजोत कौर, पीएम मोदी की खुलकर की सराहना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जमीनी हकीकत से कटे हुए हैं। बातचीत के दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि राहुल अच्छी और समझदारी भरी बातें करते हैं, लेकिन उनके कहने और करने में बड़ा अंतर है।

नवजोत कौर ने दावा किया कि वह पिछले आठ महीनों से राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रही थीं ताकि पंजाब कांग्रेस की स्थिति पर चर्चा कर सकें। उनका आरोप है कि पंजाब में नियुक्त पार्टी नेतृत्व राज्य के साथ न्याय नहीं कर रहा और कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा, “अगर आपको यह नहीं पता कि आपके नीचे क्या हो रहा है, तो आप उस कुर्सी के हकदार नहीं हैं। जो कुछ हो रहा है, उसके लिए आप जिम्मेदार हैं।”

पीएम मोदी की तारीफ

राहुल गांधी की आलोचना के साथ-साथ नवजोत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर व्यक्तिगत भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया जा सकता। उनके अनुसार, “क्या उनके खिलाफ एक भी फाइल है? उनके खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है।”

‘राहुल के आसपास के लोग भ्रष्ट’

नवजोत कौर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के आसपास के लोग भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया, लेकिन किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। उनका कहना था कि पार्टी के भीतर ईमानदार लोगों की बात नहीं सुनी जा रही और भ्रष्ट तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है।

भाजपा में घर वापसी के संकेत

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू की भाजपा में संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व स्तर पर इस संबंध में प्रारंभिक बातचीत हो चुकी है और जल्द अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया से भी इस मुद्दे पर चर्चा कर सकता है। हालांकि पार्टी सूत्रों का दावा है कि राज्य इकाई के संभावित विरोध का असर सीमित रहेगा। शिरोमणि अकाली दल से दूरी की मौजूदा रणनीति के बीच सिद्धू दंपती की वापसी को भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से लाभकारी माना जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img