Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹25,000 और सोना ₹1800 सस्ता हुआ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 फरवरी को अमेरिका और भारत के व्यापार समझौते के बाद दोनों धातुओं के भावों में बढ़ोतरी आई थी, लेकिन आज यानी 5 फरवरी, गुरुवार को इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

आज की कीमतों में गिरावट

आज गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मंदी आई है। चांदी के भाव एक झटके में करीब 25,000 रुपये प्रति किलो गिर गए, जबकि सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 1,800 रुपये की कमी आई है।

4 फरवरी को क्या थे भाव?

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में 4 फरवरी को तेज उछाल देखने को मिला था। उस दिन चांदी की कीमत 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोने की कीमत 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

चांदी की कीमत में 14,300 रुपये का उछाल आया था और यह 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जबकि एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img