Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सराफा कारोबारियों ने भरी हुंकार

  • 30 को बाजार बंद कर घेरेंगे एसएसपी आफिस
  • सर्राफ से लूट करने वाले बदमाशों से माल हड़पने वाले पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की उठी मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सराफा बाजार की मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की आम सभा में सराफा कारोबारियों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा ना होने पर कड़ा आक्रोश जताते हुए 30 अगस्त को बाजार बंद कर एसएसपी आॅफिस घेरने का निर्णय लिया गया। सभा में आए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को ऐसे 52 अनसुलझे केसों की सूची सौंपते हुए लूट का माल हड़पने वाले विवेचक और दूसरे पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई गई। एसपी ने भरोसा दिलाया कि कई घटनाओं पर पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

सराफा बाजार के महादेव मंदिर के परिसर में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की बुधवार दोपहर बाद हुई सभा में ज्वेलर्स के साथ घटित हुई घटनाओं पर आक्रोश जताया गया। सर्राफ अर्चित जैन ने अपने साथ 2023 में घटित हुई लूट की घटना पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि उनके कर्मचारियों ने कुछ बदमाशों के साथ मिलकर दो किलो सोने की लूट की थी। एक वर्ष 4 माह का समय बीत चुका है, लेकिन सभी बदमाश अभी तक नहीं पकड़े जा चुके है। आज तक भी इस घटना के संबंध में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

कुछ अपराधी पकड़े गए जो कि अभी तक जेल में है तथा कुछ अपराधी अभी भी खुले घूम रहे हैं। अर्चित ने यह भी बताया कि लूट के केस में दरोगा सतीश कुमार विवेचक थे। उनका आरोप था कि पुलिस ने बदमाशों से 400 ग्राम सोना और 10 लाख रुपये ले लिए थे। यह बात अपराधियों ने पुलिस के समक्ष कबूल की थी। इस तथ्य को पुलिस के बयान लेने वाले आॅफिसर ने लिखापढ़ी में नहीं लिया था। बार-बार कहने के बाद भी इस संबंध में पुलिस ने कोई भी रिपोर्ट अपने दरोगा के खिलाफ दर्ज नहीं की तथा न ही उससे कोई माल की बरामदगी की गई।

सर्राफ के इस आरोप को लेकर सराफा कारोबारियों ने एक स्वर से एसपी सिटी से तत्कालीन विवेचक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोने और रकम बरामदगी की जाए। महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि सराफा व्यापारियों के साथ घटित सभी घटनाओं को पुलिस द्वारा शीघ्र खोला जाए। 2017 से लेकर अब तक ज्वेलर्स के साथ हुए लगभग 52 केस की लिस्ट पुलिस को एसोसिएशन द्वारा पहले भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इन केसों में लगभग 20 करोड रुपये का सोना गया है। इन घटनाओं में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद किया जाए।

इस समय प्रदेश में योगी की सरकार है। अपराधियों के साथ कड़े से कड़ा व्यवहार किया जा रहा है तो, क्यों फिर पुलिस सोने की बरामदगी नहीं कर पा रही है। मंत्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि सराफा व्यापारियों के साथ हो रहे लूटपाट व उत्पीड़न को रोका जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि सराफा कारोबारी इस समय अपराधियों के पकड़े न जाने से बहुत निराशा के भाव में है। सभा मे सर्राफ अर्चित जैन को सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई। महामंत्री विजय आनन्द अग्रवाल ने कहा कि 30 अगस्त को सराफा कारोबारी कारोबार बंद कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर अनसुलझे अपराधों के अनावरण की मांग करेंगे।

इसके बाद ही कारोबार आरंभ करेंगे। अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने मेरठ के सभी सराफा व्यापारियों से बड़ी संख्या में एसएसपी आॅफिस पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो हम आगे मेरठ बंद के संबंध में भी निर्णय लेंगे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सभा के समक्ष बताया कि अर्चित जैन के केस में फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा केस को धारा 406 से 409 में परिवर्तित किया जा चुका है। इस केस के तीन अपराधी अन्य अपराधों में जेल में बंद है, जिन्हें पुलिस द्वारा कोर्ट से रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। ज्वेलर्स का माल लेकर भागे कारीगर की तलाश में पुलिस टीम पश्चिम बंगाल भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी घटनाओं के अनावरण के लिए ईमानदारी से विभाग प्रयास करेगा। सभा में संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, मंत्री संदीप अग्रवाल, राकेश जैन, बलराम जौहरी, निशांत रस्तोगी, अनिल शारदा, अशोक रस्तोगी, शम्मी सपरा, रोहित जैन, अक्षय जैन, अमित अग्रवाल, दीपक कंसल, दीपक जौहरी, राजकिशोर रस्तोगी, संतकुमार वर्मा, ऋषि जौहरी, डा. संजीव अग्रवाल, अनुराग, अनुज अग्रवाल, विजय गोयल, हंस कुमार जैन, हर्ष जैन, संजय अग्रवाल नरेश माहेश्वरी, निखिल जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img