Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

कैंडल जलाकर मांगा बेटी ! के लिए न्याय

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ एवं हयूमन कल्चरल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिष्ठान पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हाथरस कांड पर रोष जताया गया। बैठक के दौरान हाथरस प्रकरण को लेकर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की और प्रदेश सरकार से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कराने की मांग की।

यहां पर कैंडल जलाकर मौन धारण करते हुए पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया और ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल ने कहा कि बेटी को इंसाफ देने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए ताकि इस तरह का वीभत्स कांड करने से पहले असामाजिक तत्वों को सोचना पड़े।

इस अवसर पर हरीश गुप्ता, निकेत चाहल, तेज सिंह सैनी, संचित जैन, रविन्द्र त्यागी, केपी सिंह, गुलनसीब आरा, प्रदीप अग्रवाल, महितोष तोमर, रिजवान अहमद, यूनुस, विकास गुप्ता, प्रथम महेश्वरी, नरेन्द्र मित्तल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img