Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

धू-धू कर जला अहंकारी रावण का पुतला

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार/रुड़की: हरिद्वार, शिवालिक नगर, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, खानपुर बहादराबाद, धनौरी, इमलीखेड़ा इकबालपुर, झबरेड़ा बुग्गावाला सभी क्षेत्रों में अहंकारी रावण का पुतला धू-धू कर कर जला। वहीं विजयदशमी के अवसर पर पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़े इंतजाम रखे गए।

किसी भी क्षेत्र में मेले का आयोजन नहीं किया गया। श्रीरामलीला समिति सेक्टर- 5 द्वारा आज सेक्टर 5 ग्राउंड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुतला दहन का आयोजन किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण भेल कैंपस में रामलीला का आयोजन नहीं किया गया लेकिन सूक्ष्म रूप से समिति के द्वारा पुतला दहन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन राजीव शर्मा द्वारा रावण के पुतले में आग लगाकर दहन किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित समिति के सदस्यों व कलाकारों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर, सचिव रंजन अनुराग, काशीनाथ, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, सभासद रीना तोमर, पुरुषोत्तमभारती, अंशुल शर्मा, अंकुर, विकास, रिंकू, गजेंद्र प्रसाद बालूराम, रोहित आदि मौजूद रहे।

रुड़की में नेहरू स्टेडियम में रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला जलाया गया शहर विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत की खुशी में मनाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img