जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहण्ड के जंगल में बस कार की जबरदस्त भिड़ंत। प्राइवेट बस में भाजपा के लोग देहरादून प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने जा रहे थे। कार बस की टक्कर में दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें तीन की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भिजवाया।
पूरा मामला दून हाईवे के मोहण्ड के जंगल का है।

