Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

भैंसाली बस अड्डे पर खाली खड़ी बसों को यात्रियों का इंतजार

  • रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों का हो रहा भारी टोटा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कुछ समय पहले यात्रियों को आवागमन के लिए बसों का इंतजार करना पड़ता था। भैंसाली बस स्टैंड पर यात्रियों को बसे ढूंढने से भी नहीं मिलती थी। लेकिन संक्रमण की स्थिति में विपरीत दृश्य देखने को मिल रहा है। अब बसों को यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। रोडवेज के बस डिपो पर बसें बिना यात्रियों की खाली खड़ी दिखाई दे रही है। जहां यात्रियों की संख्या इन दिनों बेहद कम होती जा रही है।

संक्रमण के मद्देनजर लगे लॉकडाउन में रोडवेज की सेवाओं को यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए बंद नहीं किया गया। बसों का लगातार संचालित किया जा रहा है। लेकिन बसों को यात्रियों की वेटिंग में खड़ होना पड़ रहा है। भैंसाली बस स्टैंड पर दोपहर के समय में ज्यादातर बसें खाली दिखाई दी। यात्रियों की संख्या न के बराबर ही इन दिनों देखी जा रही है।

बता दें कि परिवहन निगम द्वारा इन दिनों इंटरस्टेट बसों का संचालन स्थगित कर दिया है। जिस वजह से अन्य प्रदेशों में जाने वाली बसों को भी रीशेड्यूल कर शहरों में ही लगा दिया गया है। ऐसे में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी छंट गई है। जिस कारण बसें तो अब निगम के पास अधिक हैं लेकिन यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है।

हालांकि लॉकडाउन में भी इन दिनों लोगों को बाहर आते जाते देखा जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद रोडवेज बसों को यात्री ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। उधर, एआरएम का कहना है कि इंटरस्टेट बसों के बंद होने से भी यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। संक्रमण के हालांत जैसे ही सुधरते हैं तभी निगम द्वारा इंटरस्टेट बस सेवा शुरु की जा सकती है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने के भी आसार तभी नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img