मंत्रियों, राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उप्र के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता स्वर्गीय ठाकुर रणवीर सिंह की रस्म तेरहवीं में प्रदेश के कई मंत्रियों के अलावा सांसद, विधायकों के साथ-साथ राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्यों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह (92) का गत 8 जनवरी की रात्रि में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक कस्बा थानाभवन में 9 जनवरी को हुआ था।
बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता स्वर्गीय ठा. रणवीर सिंह की रस्म तेरहवीं कार्यक्रम थानाभवन स्थित नवीन मंडी परिसर में हुआ। इससे पूर्व प्रात:कॉल हवन पूजन हुआ जिसमें सुरेश राणा और उनके भाइयों के साथ परिवार के सभी सदस्यों ने आहुति देकर पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इसके बाद बिजेंद्र शास्त्री, राकेश उपाध्याय तथा पंडित दिनेश पाठक की टोली ने सत्संग किया। इस दौरान महंत महामंडलेश्वर स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद महाराज, महंत स्वामी रामदेव महाराज, योग गुरु बाबा कर्मवीर सिंह, स्वामी यशवीर सिंह, स्वामी किशोरी शरण, स्वामी विवेकानंद महाराज ने प्रवचन किए।
उन्होंने परिवार को पुण्य आत्मा के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में हजारों लोगों की मौजूदगी में रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। रस्म पगड़ी का कार्यक्रम पंडित देवेंद्र एवं पंडित रविकांत ने संपन्न कराया। पगड़ी पौत्र अर्जुन राणा को बांधी गई।
जिसको उन्होंने अपने ताऊ नरेंद्र राणा को ससम्मान सौंप दिया। रस्म पगड़ी के दौरान नरेंद्र राणा, नरेश राणा, मुकेश राणा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा तथा आदेश राणा समेत सभी भाई और परिजन मौजूद रहे।
पिता के आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे: सुरेश राणा
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उनके पिता हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन, उन्होंने जो भी दिशा दी है, जो भी उनके आदर्श हैं, उस पर हम सब चलने का प्रयास करेंगे। मैं पुण्य आत्मा के चरणों में नमन करता हूं। उन्होंने सदैव समाज के हित में तमाम चीजों से ऊपर उठकर कार्य किए। ऐसी पुण्य आत्मा जिनको कोई भी चीज प्रभावित नहीं कर पायी, उन्हें ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही, आप लोगों ने जो सहयोग दिया, वह पूरे परिवार के मन मस्तिष्क में सदैव रहेगा। |

उप्र के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता स्वर्गीय ठा. रणवीर सिंह की रस्म तेरहवीं पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए प्रदेश भर की राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां पहुंचीं। इन प्रमुख हस्तियों में अखिल भारतीय पर्यावरण विभाग आरएसएस के सह प्रमुख राकेश जैन, प्रांत संघ चालक प्रेम, आरएसएस के प्रान्त कार्यवाह आरएसएस फूल सिंह, आरएसएस प्रचारक हरिशंकर, गॉडविन ग्रुप के चेयरमैन जितेन्द्र सिंह बाजवा, कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री पं. सुनील भराला और राज्यमंत्री जयवंत सैनी ने स्वर्गीय ठा. रणवीर सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
साथ ही सांसद गौतमबुद्धनगर डा. महेश शर्मा, उत्तराखंड के राज्यमंत्री सुशील चौहान, आरएसएस के प्रचारक ईश्वर दयाल, पंजाब सरकार में राज्यमंत्री केपी सिंह, हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्णबेदी, वाईपी सिंह, सतेंद्र सिसौदिया, हरियाणा सरकार में मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक कमल मलिक, विधायक सुशील सिंह, विधायक केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, विधायक तेजपाल, नगर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, वीरेन्द्र सिंह एमएलसी, लोनी चेयरमैन मनोज धामा, विधायक विक्रम सैनी, विधायक ओमकुमार, विधायक राजीव तरारा, रितेश सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, उप्र सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक विमल दुबे, पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह, सहारनपुर मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, पूर्व विधायक जगत सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व विधायक आशोक कंसल, पूर्व विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व विधायक सुशील चौधरी, रामकुमार सहरावत, को-आपरेटिव बैंक मेरठ-बागपत के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, रालोद जिाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, भाजपा नेता सतेंद्र तोमर, भाजपा सहारनपुर जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, राकेश जैन, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद दिनेश सिंघल, मेरठ जिलाध्यक्ष अनुज राठी, जिलाध्यक्ष फारुखबाद वीरेंद्र राठौर, जिलाध्यक्ष आजमगढ धुव्र सिंह, राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ ऋषिपाल चौधरी, बागपत जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मृगांका सिंह, वरुण गोयल, प्रसन्न चौधरी, हरबीर मलिक, धूमसिंह, दुष्यंत तोमर, प्रमोद सैनी अट्टा, रवि गोयल, योगेश शर्मा, आशुतोष पांडेय, घनश्याम दास गर्ग, जेके जैन, योगी शर्मा, बॉबी शर्मा, राजकुमार चेयरमैन, जयपाल सिंह, तरुण अग्रवाल, प्रमोद पुंडीर, संदीप सिंह समेत हज़ारों की संख्या में लोगों ने रस्म तेरहवीं में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अफसर भी पहुंचे श्रद्धांजलि देने
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता स्व. ठा. रणवीर सिंह को उनकी रस्म तेरहवीं पर डीआईजी सहारपुर उपेंद्र अग्रवाल, कमिश्नर एवी राजामौलि, जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव, जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश कुमार, एसएसपी सहारनपुर एस चिनप्पा, जिलाधिारी अलीगढ़ सीबी सिंह तथा सीडीओ अलीगढ़ आदि अफसरों ने श्रद्धासमुन अर्पित किए।


