- देवता डिग्री कॉलेज मोरना में एनसीसी अधिकारी कर्नल विशाल चड्डा के नेतृत्व में हुआ शुभारंभ
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: 32 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का ओपनिंग ऐड्रेस किया गया। शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया।
गुरुवार को देवता डिग्री कॉलेज मोरना में एनसीसी अधिकारी कर्नल विशाल चड्डा के दिशा निर्देशन में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले दिन में डा.आरएस चौहान ने नेतृत्व लक्षण सूचक विषय, लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने व्यक्तित्व विकास तनाव प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। सूबेदार भूमिजून राय, हवलदार संदीप सिंह ने कैडेट्स को इंडिकेशन आॅफ लैंडमार्क समझाया, जबकि नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह, बीएचएम मनोज सिंह ने कैडेट्स को राइफल के पुर्जो एवं कार्यशैली से अवगत कराया। कैंप में फिजिकल एक्टिविटीज पर भी ध्यान दिया गया।
जिससे कैडेट्स का शारीरिक विकास भी हो। इस कैंप में लोकमनी पीजी कॉलेज, देवता डिग्री कॉलेज, आरएसएम डिग्री कॉलेज आदि विद्यालयों के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। शिविर आठ फरवरी तक जारी रहेगा। कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आंचल कुमार, कैंप एडजुटेंट मेजर डा.आरएस चौहान, सूबेदार मेजर गोविंद सिंह मौजूद रहे।

