Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

एनएच-74 पर फोरलेन के मार्ग पर बाधा बने धर्मस्थल को हटाया

  • मंदिर कमेटी व ग्रामीणों की सहमति से हटवाया मंदिर, मूर्ति का विसर्जन किया
  • मंदिर शिफ्ट करने के लिए स्थान चिन्हित कर दिया गया: तहसीलदार

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: कोतवाली एनएच 74 राजमार्ग पर फोरलेन के निर्माण के कार्य के दौरान ग्राम जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर में बाधा उत्पन्न कर रहे एक धर्म स्थल को प्रशासन व एनएच अधिकारियों ने ग्रामीणों व मंदिर कमेटी की सहमति से उसको हटवा दिया।

धर्मस्थल को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए तहसीलदार ने मंदिर कमेटी को स्थल चिन्हित करने के बाद सौंप दिया है। वहीं पुराने धर्मस्थल में स्थित प्रतिमाओं को पूजन पाठ के बाद विसर्जन करने के लिए भेज दिया है। मंदिर कमेटी को एनएच मंदिर हटाने के लिए उसका मुआवजा देने की कार्यवाही में जुटी है।

एनएच 74 कोतवाली मार्ग पर ग्राम जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर में एक पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर एक शिव मंदिर बना था जिसमें श्री शंकर भगवान व महाकाली की प्रतिमा स्थापित थी। इस मंदिर को ग्रामीणों ने आपस में चंदा कर बनवाया था तथा प्रति सोमवार गांव की महिलाएं मंदिर में भोले शंकर की पूजा करने आती थी वहीं गांव के लोग प्रतिदिन मंदिर में दर्शन करते थे।

इस मार्ग के फोर लेन में आने के बाद इस मंदिर को मार्ग से हटा कर अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए तहसीलदार राधेश्याम शर्मा व एनएच अधिकारी पीएस पांडेय ने मंदिर कमेटी व ग्रामीणों से वार्ता की जिसको सहमति के बाद प्रशासन की उपस्थिति में धर्म स्थल को अन्यत्र शिफ्ट करवाने के लिए वहां से हटा दिया। गुरूवार को जोसीबी मशीन से मंदिर के स्ट्रक्चर को हटवा दिया।

इस संबंध में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को विधिवत रूप से विर्सजित करा दिया है और एक स्थान मंदिर कमेटी को दे दिया है जहां मंदिर बना दिया जाएगा। वहीं एनएच अधिकारी पीएसपांडेय का कहना है कि मंदिर के स्ट्रक्चर का आंकलन कर मुआवजा प्रदान किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img