- वीवी इंटर कालेज में एसएसएन इंटर कालेज में समापन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के वीवी इंटर कालेज तथा श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में चल रहे एनसीसी के स्वच्छता पखवाड़े का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
मंगलवार को वीवी इंटर कालेज में स्वच्छता पखवाड़े के समापन समारोह का शुभारम्भ कालेज प्रबंधक संजय संगलसूबेदार मेजर विरेन्द्र सिंह तथा प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए सीनियर डिविजन में अजीत कुमार व राखी को बेस्ट कैडेट्स की ट्राफी तथा जूनियर डिविजन में सना व फारूख को बेस्ट कैडेट्स की ट्राफी प्रदान की गई।
विशेष सहयोग के लिए पूर्व कैडेट्स सोनी व सोनिया को पुरस्कृत किया गय। पेटिंग प्रतियोगिता में मुस्कान सैफी, आंचल तथा मुसव्वर को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर रजनीश कुमार, मनोज शर्मा, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, प्रदीप आर्य, संजय कुमार, संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर एनसीसी के कैडेट्स को सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। एनसीसी की 85 बटालियन के सूबेदार मेजर विरेन्द्र कुमार और सूबेदार सुरेश ने कैडेट्स को पुरस्कृत किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका कश्यप प्रथम, प्रियांशी द्वितीय तथा अविरल तायल तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा शाकिब तृतीय स्थान पर रहे। अनुशासन एवं विशेष कार्य सम्पादन में मनीषा मंगल प्रथम, खुशी द्वितीय तथा प्रियांशु धीमान तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, एनसीसी इंचार्ज अश्वनी कुमार और लक्ष्मी गर्ग के साथ घनश्याम सारस्वत, अनिलकश्यप, वेदप्रकाश, शिव कुमार, रामनाथ, अरविन्द जैन, घनश्याम वशिष्ठ, मनोज कुमार शर्मा, अक्षय जिन्दल, साकेत निर्वाल आदि उपस्थित रहे।

