Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: सिरसली गांव में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के लिये विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि सही विकास के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आवाहन किया।

पूर्व प्रधानाचार्य स्व.भोपाल सिंह की 18 वी पुण्यतिथि पर आयोजित इस गोष्ठी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मेरठ बागपत मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे धरती का श्रंगार है। स्वच्छ पर्यावरण से ही इंसान का अस्तित्व है ओर गांव के सही विकास के लिये पौधरोपण बहुत जरूरी है।


DAINIK JANWANI scaled


समाजसेवी चौधरी रामबीर सिंह गाजियाबाद ने कहा की प्रत्येक वर्ष तापमान में वृद्धि हो रही है जो चिंता का विषय है हमें बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने व गिरते जलस्तर को रोकने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने आम, अमरूद, पीपल, अशोक, जामुन आदि का पौधरोपण भी किया।

इससे पहले पंडित भगत सिंह आर्य, राममेहर सिंह के निर्देशन में शांति यज्ञ कर पूर्व प्रधानाचार्य स्व. भोपाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मास्टर सुखपाल सिंह, प्रधान धर्मेंद्र तोमर, मा. जितेंद्र तोमर, प्रवीण तोमर, रविन्द्र तोमर, मा. राजगुरु तोमर, मा. राजेन्द्र सिंह, ओम सिंह, अरविंद, अनिल नाटा, सतेंद्र सोगा, कालूराम आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img