Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

कोरोना के खिलाफ मुहिम का हिस्सा बनें नागरिक: अधिशासी अधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: स्थानीय नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में प्रत्येक नागरिक भागीदारी करके नागरिक मुहिम का हिस्सा बने। उन्होंने सोमवार को कोरोना संक्रमण रोकने हेतु आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।

अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि आगामी 7 जून को स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगने वाले इस शिविर में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक टीकाकरण करा सकते हैं।

उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रत्येक नागरिक दूसरों को भी वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।उन्होंने यह भी बताया कि कैंप के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img