Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 18 तक अभियान

  • चार मई बुधवार से जनपद में प्रारंभ हुआ अभियान

जनवाणी संवाददाता  |

शामली:  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि जनपद शामली में चार मई से आगामी 18 मई तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अअभियान से आच्छादित ऐसे परिवार जो आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी सूची में हैं।

साथ ही, जिनके द्वारा अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया गए हैं, ऐसे पात्र लाभाथिर्यों द्वारा अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों या नजदीकी जनसेवा केन्द्रों पर बनवाया जा सकता है।

सीएमओ ने ऐसे समस्त लाभाथिर्यों से अपील करते हुए कहा कि अभियान के दौरान अपना आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवा लें। उन्होंने कहा कि उक्त अभियान के अन्तगर्त समस्त अन्त्योदय राशन कार्डधारकों द्वारा अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतगर्त आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में राज्य में द्वितीय स्थान पर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img