Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Money Plant Vastu Tips: क्या बेडरूम में लगा सकते है मनी प्लांट? जानिए लाभ और महत्वपूर्ण नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनातन धर्म में मनी प्लांट के पौधे को बेहद ही खास माना जाता है। दरअसल, इसे सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा न केवल घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करता है, बल्कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा और नियमों के साथ लगाने से इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। हालांकि यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं। कई बार लोग मनी प्लांट को अपने बेडरूम में भी लगा लेते हैं, लेकिन क्या यह वास्तु के नियमों के अनुसार सही है? तो आइए आज हम जानते हैं कि वास्तु के अनुसार क्या बेडरूम में मनी प्लांट रखना कैसा मना जाता है।

क्या मनी प्लांट बेडरूम में लगा सकते है?

बता दें कि, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या मनी प्लांट को बेडरूम में रखा जा सकता है? इसका उत्तर है, हां। बेडरूम में वास्तु के अनुसाल मनी प्लांट लगाने की अनुमति है, लेकिन इसे सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को बेडरूम में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा भगवान लक्ष्मी और अग्नि देवता की दिशा है, जो आर्थिक समृद्धि और रिश्तों में मजबूती का प्रतीक मानी जाती है।

मनी प्लांट बेडरूम में लगाने से मिलते है लाभ

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट घर में लगाने से कई तरह के लाभ होते हैं। वहीं यदि बेडरूम में मनी प्लांट को सही दिशा में रखा जाए, तो यह पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता लाता है। साथ ही यह घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर करता है। माना जाता है कि इस पौधे में धन को अपनी ओर खींचने की क्षमता होती है। इससे न केवल आर्थिक समस्या दूर होती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है।

नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। पति-पत्नी के बीच यदि तनाव रहता है, तो शुक्रवार के दिन बेडरूम में मनी प्लांट रखने से संबंधों में सुधार होता हैं।
  • मनी प्लांट को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे कांच या मिट्टी के गमले में लगाना चाहिए। वहीं नीले या हरे रंग के कांच के गमले में इसे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • सही तरीके से मनी प्लांट का रोपण और देखभाल करने से घर में धन, शांति और खुशहाली का वातावरण बना रहता है। यह केवल एक सजावटी पौधा नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि का स्रोत माना गया है। इसलिए, इसे सही दिशा और विधि से लगाने पर यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img