Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

दलित बेटियों की हत्या से आक्रोशित भीम आर्मी ने अमहेड़ा में निकाला कैंडिल मार्च

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: जनपद हाथरस व बलरामपुर में दलित बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अम्हेड़ा में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जबकि ब्लाक कांग्रेस कमेटी हल्दौर ने दलित बेटी की हत्या की न्यायायिक जांच की मांग को लेकर प्रभारी थाना इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा।

गांव अम्हेड़ा स्थित अम्बेड़कर चौक के निकट भीम आर्मी के उपाध्यक्ष लाखन सिंह व प्रभारी जावेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए हाथरस व बलरामपुर में दलित बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्यायों को लेकर श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार से आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की माँग की है।

जबकि खण्ड विकास कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष हुकम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित बेटियों की हत्या की न्यायायिक जांच की मांग को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नितिन कुमार, मुस्तकीम, सुखराम, मोहम्मद आदिल, सलीम अहमद, त्रिलोक शर्मा, रोहन चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img