Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार में गन्ना एवं चीनी आयुक्त कैंप कार्यालय का दो दिन किया जाएगा संचालन

  • गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निर्देश के बाद सचिव ने दिए आदेश
  • अपरिहार्य कारणों को छोड़कर सोमवार एवं मंगलवार को संचालन किया जाए

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: गन्ना किसानों की सुविधा को देखते हुए हरिद्वार में अब दो दिन गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तराखंड का कैंप कार्यालय का संचालन दो दिन किया जाएगा। इसको लेकर सचिव (प्र0) की ओर से गन्ना एवं चीनी आयुक्त को आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनपद के किसानों की समस्याओं को देखते हुए गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तराखंड का कैंप कार्यालय हरिद्वार में संचालित करने के निर्देश दिए थे।

जिसका संज्ञान लेते हुए सचिव (प्र0) चन्द्रेश कुमार ने गन्ना एवं चीनी आयुक्त, काशीपुर ऊधमसिंह को आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि हरिद्वार व देहरादून के गन्ना किसानों की सुविधा के दृष्टिगत सहायक गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय, हरिद्वार को कैंप कार्यालय के रूप में प्रयोग किया जाए।

विभागीय कार्यों का संपादन सप्ताह में दो दिन (अवकाश तथा उच्च स्तरीय बैठक सम्बंधी अपरिहार्य कारणों को छोड़कर) सोमवार एवं मंगलवार को संचालन किया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img