Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

मिस्ट्री गर्ल बारबरा के साथ भी फ्रॉड कर गए चौकसी

  • बारबरा जराबिका बोली, मेहुल चोकसी ने फ्लर्ट किया, नकली हीरे की अंगूठी दी थी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बताई जा रही बारबरा जराबिका ने दावा किया है कि उसके साथ फ्लर्ट हुआ था। बारबरा का कहना है कि मेहुल चोकसी ने उसके साथ फ्लर्ट किया था और उसे नकली हीरे की एक अंगूठी गिफ्ट की थी। बारबरा का कहना है कि बीते साल जब वह एंटीगुआ गई थी तो मेहुल चोकसी से उसका परिचय हुआ था।

भगोड़े हीरा कारोबारी ने अपना नाम राज बताया था। बारबरा ने कहा कि मैं चोकसी की दोस्त थी। उसने मुझे अपना नाम राज बताया था और बीते साल जब मैं एंटीगुआ गई थी तो उसका मेरे से संपर्क हुआ था। बारबरा ने कहा कि चोकसी की मुझसे दोस्ती हो गई थी और फिर वह मुझे फ्लर्ट करने लगा था। उसने मुझे डायमंड रिंग्स और ब्रेसलेट भी दिए थे, जो नकली निकले। यही नहीं बारबरा ने कहा कि मेहुल चोकसी के परिवार और वकीलों की ओर से बेवजह उनके नाम को घसीटा जा रहा है।

इस पूरे केस में मिस्ट्री वुमन कही जा रही बारबरा ने कहा कि मेरा मेहुल चोकसी को अगवा किए जाने के मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मेहुल चोकसी ने वकीलों के जरिए दावा किया है कि उसका एंटीगुआ से अपहरण हुआ था। यही नहीं मेहुल चोकसी का दावा है कि 8 से 10 लोगों ने उसे किडनैप किया था, जिसमें बारबरा भी शामिल थी। वहीं मेहुल चोकसी के आरोपों का खंडन करते हुए बारबरा ने कहा है कि उसके नाम को बेवजह घसीटा जा रहा है। इसकी वजह से वह और उसका परिवार तनाव में हैं।

एंटीगुआ पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि उसका बारबरा जराबिका के घर से अपहरण हुआ था। इसके बाद एक नाव पर इसे डोमिनिका ले जाया गया था। यही नहीं मेहुल चोकसी ने दावा किया है कि उसे जिस नाव से ले जाया गया, उसमें भारतीय मूल के भी दो लोग सवार थे।

चोकसी का कहना है कि बारबरा ने उसके स्टाफ से दोस्ती कर ली थी और शाम को वॉकिंग के दौरान साथ रहती थी। चोकसी का दावा है कि 23 मई की शाम को वह जब बारबरा के घर पर पहुंचा तो वहां मौजूद 8 से 10 लोगों ने उसकी पिटाई की थी।

उन लोगों का कहना था कि वे एंटीगुआ पुलिस के आदमी हैं। चोकसी ने कहा कि उन लोगों का कहना था कि वे उसे पुलिस स्टेशन ले जाएंगे। इस पर जब मैंने वकील से बात कराने की मांग की तो उन्होंने मुझे जमकर पीटा। भले ही मेहुल चोकसी किडनैपिंग की थ्योरी बता रहा है, लेकिन बारबरा के बयान से उसकी बात गलत साबित होती दिख रही है। जिस बारबरा का वह किडनैपिंग में हाथ बता रहा है, उसका कहना है कि खुद चोकसी ने ही उसके साथ फ्लर्ट किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img