Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत

  • पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रटौल अंडरपास पर हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: एक्सप्रेस-वे पर रटौल अंडर पास के पास एक अज्ञात वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी।

गाजीपुर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र पुत्र विश्वनाथ कैंटर चालक है। वह सोमवार को बहादुरगढ़ हरियाणा से दवाई लेकर हरिद्वार गया था। वहां से लौटते समय सोमवार सुबह वह ईस्टर्न पेरिफेरल से होते हुए वापस बहादुरगढ़ हरियाणा जा रहा था। जब वह रटौल अन्डरपास के समीप पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसके कैन्टर को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर रटौल पुलिस चौकी ईन्चाज अनूप सिंह पहुंचे और मृतक के शव को बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और कागजो के आधार पर मृतक की पुष्टि कर उसके परिजनों को सूचना दी। दरअसल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें पर रटौल अन्डरपास से लेकर सरफाबाद तक दुर्घटना बाहुल क्षेत्र है। जहां अब तक सैकड़ों लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

अमीनगर सराय: सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल

गांव हर्रा जिला मेरठ निवासी रुकसाना अपने पति जावेद के साथ अपनी रिस्तेदारी में बिलोचपुरा गांव में आई थी। दोपहर तीन बजे वो वापस अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। खिंदौड़ा गांव से आगे नाले के पास सामने से आ रही बुग्गी को बचाने के प्रयास में बाइक पेड से टकरा गई और दोनों नीचे गिर कर बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सराय निजी चिकत्सक के यहां भर्ती कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img