Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार- एक की मौत, चार घायल

जनवाणी संवाददाता |

देवबन्द: स्टेट हाइवे 59 पर तेज़ रफ़्तार कहर बरपा रही है। सोमवार की सुबह देवबन्द में फ्लाईओवर से उतर रही तेज़ रफ़्तार कार हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता व पत्नी समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घालय हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला के गांव डांडा तेलपुरा निवासी परवीन कुमार अपनी बीमार पत्नी नीति को दवाई दिलाने के लिए ग़ाज़ियाबाद जा रहा था। कार में उसकी पत्नी और पिता समेत पांच लोग और सवार थे।

जैसे ही परवीन की कार उप कारागार देवबन्द के निकट फ्लाईओवर से उतरी तो अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े 16 टायरा ट्रक के पीछे जा घुसी।

दुर्घटना में कार चला रहे परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी नीति, पिता रहतुलाल समेत जयकुमार पुत्र काशीराम, संजय सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी, सुमन पत्नी जयकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल सभी घायलों को बाहर निकालते हुए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img