जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टेंड सामने दोपहर के समय वाहनों का जाम लगा हुआ था। इसी दौरान एक कार चालक ने ट्रक के पीछे से अपनी कार को निकालते हुए ओवरटेक करने का प्रयास किया था। लेकिन इसी दौरान ट्रक चालक का ध्यान भटकने से उनकी कार में साईड लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद कार चालक ने हंगामा खड़ा कर दिया और लोगों की भीड एकत्रित हो गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए करते हुए जाम को खुलवाया। जिसके बाद कार चालक ने पुलिस को शिकायत करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास मौजूद लोग कार चालक की गलती निकाल रहे थे।

