Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कार गंग नहर में गिरी, 4 लोग डूबे

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: गंगनहर में कार गिर गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी के नजदीक यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चारदीवारी तोड़कर गंगनहर के अंदर समा गई।

पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी गुलफाम अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ कार में पिरान कलियर दरगाह से वापस रुड़की लौट रहेे थे। गाड़ी ड्राइवर मंसूर चला रहा था। रानीपुर झाल के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर मंसूर नियंत्रण खो बैठा और दीवार से टकराने के बाद कार गंगनहर में जा गिरी। खिड़की खुलने पर गुलफाम जैसे-तैसे निकल आया।

जबकि गुलफाम की पत्नी शाहिना, छह साल का बेटा अलीशान, दो साल की बेटी गुलिश्ता और ड्राइवर मंसूर कार सहित गंगनहर में डूब गए। हादसे से ज्वालापुर के पांवधोई इलाके में कोहराम मचा है। बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर जमा हैं, अंधेरा होने के कार नजर नहीं आ रही है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राइम प्रदीप राय आदि मौके पर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img