Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित होकर कार पलटी, कई महिलाएं घायल

जनवाणी संवाददाता |

तल्हेड़ी : तल्हेड़ी बस अड्डे पर उपाध्याय इलेक्ट्रॉनिक के समीप जाइलो कार ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में पलटी गई।

सोमवार सुबह दस बजे के लगभग सहारनपुर की ओर से आ रही जाइलो कार अचानक ही कार के आगे बाइक सवार आ गया और कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जिसमें चार बुजुर्ग महिलाएं बहोती उम्र 80 वर्ष, सुमित्रा उम्र 65 वर्ष, मंजू उम्र 50 वर्ष व संतोष उम्र 70 वर्ष की हालत गंभीर और ड्राइवर राजेश कुमार,मीना, मिथलेश,कविता,इलमो व बीना निवासी भागूवाला जनपद सहारनपुर को हल्की-फुल्की चोटें आई।

हाईवे पर हुए हादसे को देख मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत ही एस आई पवन कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व कॉन्स्टेबल अमित भाटी ने मौके पर पहुंचकर कार को सीधा कराया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

एस आई पवन कुमार ने बताया कि एक जायलो कार जिसमें नौ लोग सवार थे,जो सहारनपुर की ओर से आ रही थी और बाइक सवार को बचाने में यह हादसा घटित हुआ,यह सभी लोग जनपद सहारनपुर के शाकुंभरी रोड, भागूवाला के निवासी है जो जनपद मुजफ्फरनगर थाना छपार के गांव कुतुबपुर मैं तेरवीं थी उसमें जा रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img