Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Shamli Update: कांवड मार्ग पर लोहे के एंगल से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, चालक गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मुजफ्फरनगर रोड कांवड मार्ग पर बाबरी थाना क्षेत्र में सडक किनारे खडे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आई कार की भिडंत हो गई। ट्राली में लोहे की एंगल भरी हुई थी। हादसे में एक युवक घायल हुआ है।

रविवार की देर रात्रि में एक ट्रैक्टर ट्राली लोहे की एंगल भरकर मुजफ्फरनगर की तरफ से शामली की तरफ जा रहा था। जब ट्रैक्टर ट्रॉला मुजफ्फरनगर, शामली सीमा से थाना बाबरी की सीमा में पहुंचा था तभी हरियाणा के गन्नौर सोनीपत निवासी युवक कार द्वारा हरिद्वार से आ रहे थे।

तभी अनियंत्रित हुई कार ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई जिससे कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। वहीं ट्रेक्टर के पीछे जुडा ट्रॉला भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते हाइवे जाम हो गया।

सूचना पर बाबरी पुलिस द्वारा पहुंचकर कार को थाना बाबरी ले आई तथा सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली को बाबरी पुलिस द्वारा दो जेसीबी व हाइड्रा मशीन को बुलवाकर साइड में लगवाया गया। सड़क हादसे में कार चालक घायल हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img