जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: थाना क्षेत्र के गांव फत्तूवाला निवासी अशोक सिंह उम्र 34 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह गुरूवार की बीती रात अपने दोस्त आशू के वलीमे में इकबाल गार्डन वेंकट हॉल अफजलगढ़ में अपने बच्चों के साथ आया हुआ था। बच्चों को खाना खिलाने के बाद अपनी कार से वापस घर छोड़कर आ रहा था। जैसे ही उसकी कार धामपुर अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित विकार गेट के समीप पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी जिसमें कार सवार अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार में सवार अशोक सिंह का शव कार से बाहर निकलवाया तथा आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।

