पशु चिकित्साधिकारी ने किया सांपों का मेडिकल, दोनों सांप निकले स्वस्थ्य
आठ से नौ वर्ष के हैं दोनों सांप, एक मेल और दूसरा फिर मेल
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जनपद बिजनौर में दो सैंड बुआ सांप के साथ पकड़े गए तीन तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी ने इंदिरा पार्क में सैंड बुआ सांपों का मेडिकल कराया गया। दोनों सांप स्वस्थ्य निकले। इनकी आयु आठ से नौ वर्ष आंकी गई। एक मेल और दूसरा फिमेल हैं।