जनवाणी संवाददाता |
तितावी: रविवार को विवाद के बाद ट्रक के आगे फेंककर हुई छात्र की हत्या मामले पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर चार युवकों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दे कि बघरा निवासी संदीप उर्फ पप्पू के 16 वर्षीय पुत्र हर्ष की गांव के लड़कों से बस स्टैंड पर मारपीट हो गई थी। जिसके चलते हर्ष की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई थी। आकोषित लोगो ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात्रि कई घण्टे जाम लगाया था।
तितावी पुलिस ने मृतक के पिता संदीप की तहरीर पर अमित व नितिन पुत्र गण बिरजपाल और अंकित तथा गौरव पुत्रगण सुशील कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

