Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

बकरीद वाले दिन गाय की कुर्बानी देने का मामला आया सामने, पुलिस में हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट में बकरीद पर कुर्बानी वाले दिन गाय की कुर्बानी देने का मामला सामने आया है। मुखबिर से सूचना पर बाद पुलिस मेवगढ़ी मस्जिद नगर में परवेज की दूध की डेरी में छापा मारा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से गाय का अवशेष और मीट कब्जे में लिया है।पुलिस कुर्बानी की बात को नकारते करते हुए डेरी की आड़ में गोकशी बता रही है।

जानकारी के मुताबिक मेवगढ़ी मजीद नगर में परवेज गाज़ी का मकान है। मकान में ही परवेज ने डेरी बनाई हुई है। डेरी में करीब 13 से 12 भैंस और गाय हैं। सोमवार को बकरीद होने के चलते परवेज ने अपने नौकर और परिवार के लोगों के साथ मिलकर डेरी में गोवंश की कुर्बानी कर दी। मुखबिर से गोवंश की कुर्बानी की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और परवेज को गिरफ्तार करते हुए मौके से गोवंश के अवशेष सहित मीट बरामद कर लिया।

पुलिस को देखकर परवेज का नौकर शाहिद और परिवार के लोग मौके से फरार हो गए उधर,सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को डेरी की आड़ में कटान की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मीट और अवशेष बरामद किए हैं। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है। मीट का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img