Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

पौने दो लाख की नगदी और लाखों के जेवरात हुए चोरी

-मोहल्ला रेत्ती में चोरों का तीन मकानों पर धावा

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: मंगलवार की रात्रि में नगर के मोहल्ला रेत्ती चमड़ा पैठ निवासी वाजिद, राशिद पुत्रगण अख्तर एवं मुस्तफा पुत्र मुस्तकीम के घरों पर चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश इनके घरों के ताले तोड़कर लाखों के कीमती जेवरात और नगदी चुराकर ले गए। घटना का पता बुधवार की सुबह उस समय चला जब वे मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी से घर वापस आए। वाजिद और राशिद जब घर पहुंचे तो उनको दरवाजे पर लगे ताले टूटे मिले। वाजिद ने बताया कि चोर घर में संदूक में रखे सोने के एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी बाली, तीन लौंग तथा 80 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। नगदी भैंस को बेचने के बाद घर में रखी थी। इसी तरह राशिद के घर से चोर कमेटी के 60 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

पड़ोस में रहने वाले मुस्तफा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। अलसुबह जब वह लघु शंका के लिए नीचे उतरा तो घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मुस्तफा ने बताया कि चोर उसके घर से 17 हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण ले गए हैं। जाग होने पर चोर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनासथल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img