Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

टूटी पुलिया बन रही हादसों का सबब

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: नगर के मुख्य मार्ग से रायपुर नजीबाबाद को जोड़ने वाले मार्ग पर टूटी पड़ी पुलिया हादसों का सबब बन रही है। परन्तु नगर पंचायत प्रशासन इस ध्यान देने को तैयार नही है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि वह इस बाबत नगर पंचायत को कई बार शिकायत कर चुके है परन्तु नगर पंचायत सुनवाई के लिए तैयार नही है। नगर पंचायत बढ़ापुर विकास की औऱ शायद ही अग्रसर होगी।

नगर के विकास की बाते करने वाले ईओ सेवाराम राजभर के सारे दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। नगर पंचायत के दावों की पोल समय समय पर खुलती रही जिसमे कमीशन के बंटवारे को लेकर पहली बार नगर पंचायत में मर्डर तक कि घटना को अंजाम दिया जा चुका है। परन्तु इतना सब होने के बाद भी नगर पंचायत में सुधार की हालत नजर नही आ रही है।

नगर के एक मात्र मुख्य मार्ग से जुड़े रायपुर नजीबाबाद मार्ग पर आर्य इंटर कॉलेज के निकट पुलिया टूटी पड़ी है। जो प्रतिदिन हादसों का सबब बन रही है। प्रतिदिन इस पुलिया से सेकड़ो वाहनों व हजारो राहगीरों का गुजर होता है जिस कारण टूटी पुलिया से गिरकर कई महिलाएं भी चोटिल हो चुकी है।

आसपास के दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को इस बाबत कई बार बताया है परन्तु नगर पंचायत प्रशासन इस ओर सुनवाई करने के लिये तैयार नहीं है। इस टूटी पुलिया के बारे में जानकारी करने पर ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि पहले स्टीमेट तैयार कराना पड़ेगा। तभी कुछ कहा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img