Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कैंट बोर्ड के आला अफसर से सीबीआई ने की पूछताछ

  • सुपरवाइजर संजय की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी से संबंधित कुछ बिंदुओं को लेकर भी पूछताछ की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड के एक आला अफसर से भी सीबीआई ने पूछताछ की। बुधवार को कैंट बोर्ड अधिकारी की एक तरह से सीबीआई के सामने पेशी हुई और नियुक्तियों तथा सुपरवाइजर संजय कि भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी से संबंधित कुछ बिंदुओं को लेकर भी पूछताछ की। हालांकि यह सब एकदम गोपनीय है।

नहीं तो ये अधिकारी कोई कुछ बोलने को तैयार है, नहीं सीबीआई की तरफ से भी कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। कैंट बोर्ड में करीब 35 लोगों की भर्ती होने वाली है, जिस पर सीबीआई की निगाहें लगी हुई है। क्योंकि शिकायत मिल रही है कि उस भर्ती के मामले में भी भ्रष्टाचार हो सकता है। बता दें, सीबीआई ने दो माह पहले कैंट बोर्ड में छापेमारी की थी, जिसमें संजय सुपरवाइजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

सीबीआई ने उसके पास से 1.10 लाख रुपये बरामद किए थे। यह रिश्वत कैंट बोर्ड में कर्मचारी रखवाने के लिए कुछ लोगों से ली गई थी। इसका खुलासा संजय ने सीबीआई के सामने किया था। इस भ्रष्टाचार के मामले में पूरी चेन बनी हुई है। चेन को जोड़ने के लिए ही सीबीआई ने कैंट बोर्ड के एक अधिकारी को बुधवार के दिन बुलाकर पूछताछ की। कहा जा रहा है कि कुछ भ्रष्टाचार से संबंधित बिंदुओं को लेकर जो सीबीआई के सामने संशय की स्थिति थी

उसको स्पष्ट किया गया है। इससे पहले भी कैंट बोर्ड के कर्मचारियों से भी सीबीआई टीम पूछताछ कर चुकी हैं तथा कुछ दस्तावेज भी सीबीआई ने एकत्र किये हैं। इसको लेकर भी सीबीआई टीम ने कुछ बिन्दुओं के जवाब तलाशने के लिए पूछताछ की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img