Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मेरठ में राजस्नेह के निदेशकों के घर सीबीआई का छापा

  • फर्जी कागजों पर करोड़ों का लोन लेने का मामला

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: सीबीआई की टीम ने मेरठ में शुक्रवार को राजस्नेह ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के यहां चार स्थानों पर छापा मारा है। सीबीआई की चार टीमें सूर्या पैलेस, सदर, प्रेमपुरी, मोहकमपुर में जांच कर रही हैं।

बताया गया कि शोरूम के निदेशक अशोक जैन और मनोज गुप्ता के अलावा उनके करीबियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। चारों टीमें आवास के भीतर हैं। अभी मीडिया को कुछ नहीं बताया जा रहा है। चारों टीमें छह घंटे से कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

शहर में सीबीआई द्वारा कई स्थानों पर छापामारी करने की जानकारी मिलने के बाद कुछ कारोबारियों में बेचैनी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शहर के कई बिल्डर फरार हो गए हैं। उधर, राजस्नेह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

राजस्नेह मारुति के निदेशकों पर करोड़ों रुपये के बकाया लोन को लेकर बैंक ने भी कुछ समय पहले छापा मारा था। वहीं शुक्रवार को सीबीआई द्वारा मेरठ के सूर्या पैलेस स्थित अशोक जैन के यहां छापा मारा गया है।

बताया गया कि अशोक जैन के प्रेमपुरी स्थित आवास और टीपीनगर क्षेत्र में अनिल जैन के वर्धमान फ्लोर मिल पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। उधर, सदर बाजार क्षेत्र में मनोज गुप्ता के घर पर भी छापा मारा गया है।

शहर में मारुति सुजुकी के सबसे बड़े डीलर रहे राजस्नेह के मालिक ने अपने सभी शोरूम और वर्कशॉप को वर्ष 2018 में बंद कर दिया था। राजस्नेह पर पंजाब नेशनल बैंक का 65 करोड़ रुपये बकाया था।

लंबी कागजी कार्रवाई के बाद फरवरी 2021 को पुलिस के साथ पीएनबी की टीम ने पहुंचकर दिल्ली रोड स्थित शोरूम पर कब्जा लिया था। इससे पूर्व बैंक सूर्या पैलेस स्थित प्लाट पर भी कब्जा ले चुका था। राजस्नेह से जुड़ी तमाम संपत्तियों की नीलामी भी हुई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img