जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित रूप से चार लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अभिषेक कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो शाहदरा नॉर्थ में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को मिश्रा द्वारा रिश्वत मांगने की सूचना मिली थी, और इसी आधार पर कार्रवाई की गई।

