जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई हैं। जिले में परीक्षा केंद्रों का चयन भी हो चुका है।
कंपार्टमेंट परीक्षा जिले में सात केंद्रों पर होगी। इसके अलावा केंद्रों पर कितने परीक्षार्थी शामिल होंगे और उनकी संख्या एक केंद्र पर कितनी होगी यह गाइडलाइन आनी अभी बाकी है।
केएल इंटरनेशनल स्कूल प्रधानाचार्य व सिटी को-आर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया कि बहुत समय पहले आई गाइडलाइन के अनुसार एक कक्ष में 12 परीक्षार्थियों के बैठने के निर्देश थे और सभी मास्क लगाकर आएंगे।
बहरहाल, अभी और दिशा निर्देश आएंगे। कोरोना के चलते कंटेंटमेंट जोन से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी गाइडलाइन जारी होगी। संभव है कि चार से पांच दिन के भीतर निर्देश जारी हो जाएंगे।
इन केंद्रों पर होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
- एमपीएस
- वेस्ट एंड रोड दीवान पब्लिक स्कूल
- केएल इंटरनेशनल स्कूल
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल
- स्प्रिंग डेल्स मवाना रोड
- दयावती मोदी एकेडमी
- डीपीएस

