Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जिपं सदस्य बसौद गांव में तीन सौ मीटर सीसी रोड का शिलान्यास

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बसौद गांव में मंगलवार को तीन सौ मीटर सीसी रोड का जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर ने शिलान्यास किया। इससे पहले उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बसौद में तीन सौ मीटर सीसी रोड का शिलान्यास करने के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने रोड का शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानियों से निजात मिलेगी। वह क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहेंगे। उसके बाद विनोद शर्मा के आवास पर मीटिंग हुई, जिसमें सरकार की नीतियों व क्षेत्र के सामाजिक व विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई और सभी से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर रविन्द्र सिंह, सत्तार अहमद, रविन्द्र शर्मा, ताराचंद गुप्ता, फतेह मोहम्मद, गुलजार, डॉ० विनोद चेयरमैन अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत, इंद्रपाल प्रधान, वीरेन्द्र प्रधान, सुधीर त्यागी, अश्वनी सभासद, विजेंद्र सभासद, डॉ. तस्लीम, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img