Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

लूट का प्रयास कर रहे तीन बदमाश ग्रामीणों ने दबोचा

  • जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत/खेकड़ा: थाना खेकड़ा क्षेत्र में जेल रोड पर सोमवार को देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोक कर लिया और उससे लूट का प्रयास किया।

इस दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए बदमाशों को जेल भेज दिया है।

सोमवार की देर रात सतीश निवासी नूरपुर बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह जेल रोड पर बालि की ट्यूबवैल के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ लूटपाट करने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर आवारा पशुओं से फसलों रखवाली कर रहे काफी किसान मौके पहुंच गए।

इस दौरान ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणोंं ने भागने का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपने नाम अक्षय बताया निवासी मवींकला, हार्दिक निवासी श्बगा व निशांत उर्फ मुन्ना निवासी टटीरी बताये।

ग्रामीणोंं ने जमकर धुनाई करने के बाद बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस गंभीर अवस्था में घायल अक्षय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फरार बदमाश कीतलाश कर रही है।

एक कम्पनी में सफाई कर्मी है बदमाश

मारपीट के दौरान घायल हुआ बदमाश अक्षय डूंड़ाहेडा स्थित एक फैक्ट्री में सफाई कर्मी बताया गया है और वह वहां पर करीब पांच वर्ष से कार्य कर रहा था। उसका कहना है कि उसे उसके दो साथी जन्म दिन की पार्टी में चलने के लिए कहकर अपने साथ लेकर आए थे। उसे मालूम नहीं था कि वह लूटपाट करने के लिए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img