जनवाणी संवाददाता |
बागपत : ईद उल अजहा के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांन्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, मुतवल्लियों एवं धर्मगुरूओं के साथ बैठक करते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का आह्वान किया। इस दौरान जनपद के हिंदू- मुस्लिम धर्म गुरुओं के अलावा सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानेदार, अधिशासी अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

