जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों ने सद्भावना से काम करने की शपथ ली।
गुरुवार को उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को सद्भावना से काम करने की प्रतीज्ञा दिलाई।

कर्मचारियों, अधिकारियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा का भेदभाव किए बगैर सद्भावना से काम करने की शपथ ली। उप जिलाधिकारी ने अधिकारी, कर्मचारियों से शपथ के अनुसार काम करने को कहा।

