Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सीमेंट का टैंकर सड़क किनारे खाई में गिरा

  • चालक के नींद में होने के कारण हुआ हादसा

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: धामपुर अफजलगढ़ मार्ग पर तेज गति से आ रहा सीमेंट का खाली टेंकर सड़क किनारे श्री सांई पब्लिक स्कूल के समीप सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा घुसा। जिसमें टेंकर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ।

टेंकर चालक इरफान अहमद निवासी मीरापुर मुजफ्फरनगर ने बताया कि वह पानीपत सीमेंट की डिलिवरी कराकर लालकुंआ जा रहा था।

रविवार की रात्रि में जैसे ही वह भूतपुरी पार करके माननगर गांव के समीप पहुंचा तो नींद में होने के कारण टेंकर सांई पब्लिक स्कूल आलमपुर के समीप सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर घुस गया। चालक ने टेंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसमे वह मामूली रूप से घायल हो गया। बाद में क्रेन द्वारा खाई में घुसे टेंकर को बाहर निकाला गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img