- अवनी सिंह ने महिला जिला अस्पताल में बांटी बेबी किट
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अवनी सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये पूर्णत: कटिबद्ध है और योजनाबद्ध रूप से शासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों एवं उत्पीड़नों पर समुचित अंकुश लगाया जाना संभव हो सके।
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिऐ शासन द्वारा 181 महिला हेल्पलाईन नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नंबर जारी किये गये हैं।
अवनी सिंह बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के आयोजन पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रही थी। बैठक में अवनी सिंह ने महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ताओं की बातों को सुनकर संबन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाये जाये।
बुधवार को शिकायतकर्ताओं ने तीन शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिनमें मारपीट, दहेज, पेंशन आवास आदि समस्याओं से संबन्धित थीं। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार व सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर आगामी बैठक में उनके निस्तारण की स्थिती से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।
इसके अवनी सिंह ने जिला महिला अस्पताल में जन्म लेने वाली 11 नवजात बच्चियों एवं उनकी माताओं को खिलौने, फल, बिस्कुट, बेबी पाउडर, मच्छरदानी आदि वस्तुओं पर आधारित किट एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, सीओ, नामित सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

