Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों के चालान, 3.80 लाख जुर्माना

जनवाणी संवाददाता |

ऋषिकेश : डोईवाला थाना क्षेत्र के केशवपुरी बस्ती, राजीवनगर डोईवाला मे बाहरी राज्यों के व्यक्तियो किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों के चालान करते हुए 3.80 लाख जुर्माना वसूला गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर स्थानीय पुलिस की ओर से प्रभावी सत्यापन अभियान वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए करीब 210 किरायेदारों,संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर तीन लाख 80 हजार रूपये का जुर्माना तथा 10 व्यक्ति के 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर मौके पर ही 2500 रूपये जुर्माना किया गया। उक्त कार्यवाही मे दो दुपहिया वाहन संदिग्ध मिलने पर थाने पर लाये गये। 36 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर विस्तृत पूछताछ की गयी। इन सभी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img