Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

TRP Week 25: ‘अनुपमा’ को चुनौती! कॉमेडी सीरियल ने कब्जाई टॉप पोजिशन, टीआरपी में नया ट्विस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी सीरियल्स की लोकप्रियता और दर्शकों की पसंद का अंदाजा उनकी टीआरपी से ही लगता है। 25वें हफ्ते की ताज़ा टीआरपी लिस्ट अब सामने आ चुकी है, जिसमें दर्शकों के फेवरेट सीरियल्स की रैंकिंग में कुछ रोचक बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में चलिए जानते है इस हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में कौन-कौन से सीरियल टॉप 10 में शामिल हुए?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी में पहले नंबर पर

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से दर्शकों का मनाेरंजन कर रहा है। इस सीरियल में दिलीप जोशी, जेठालाल का लीड रोल निभाते हैं। जेठालाल गौकुल धाम सोसायटी में रहता है, वहां कई और लोग भी रहते हैं। इस सीरियल की सिंपल कॉमेडी दर्शकों को पसंद है। 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने बाजी मारी है। 2.3 की टीआरपी के साथ यह पहले नंबर है। दूसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है, इसकी टीआरपी 2.1 है।

तीसरे नंबर पर आ गया अनुपमा

रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में कई हफ्तों तक टॉप पर बना रहा है। मगर इसी हफ्ते यह तीसरे नंबर पर आ गया है। 25वें हफ्ते में अनुपमा की टीआरपी 2.1 है। हाल ही में इस सीरियल में लीप आया है। लीड कैरेक्टर अनुपमा मुंबई पहुंच गई है, यहां वह अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रही है।

टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुए ये सीरियल

25वें हफ्ते की टीआरपी में टॉप 10 में कई और सीरियल ने जगह बनाई है। चौथे नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ है, इसकी टीआरपी 2.1 है। वहीं पांचवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ है, इस सीरियल की टीआरपी 1.6 रही है। छठे नंबर नंबर सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ रहा, यह सीरियल कम टीआरपी के कारण बंद हो रहा है। सातवें नंबर पर सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर’ और आठवें नंबर पर ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी है। नौवें और दसवें स्थान पर सीरियल ‘शिव शक्ति’ और ‘मन्नत’ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img