Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

Ramayana: ‘रामायण’ की भव्यता ने जीता फैंस का दिल, बोले- ‘आदिपुरुष की याद आ गई’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘रामायण’ ने आखिरकार अपना पहला लुक रिलीज कर दिया है। इस पहली झलक ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। फिल्म के मुख्य सितारे रणबीर कपूर और यश के लुक्स देखकर फैंस ने इसे “भव्य”, “ऐतिहासिक” और “अब तक की सबसे बड़ी फिल्म” का दर्जा देना शुरू कर दिया है।

निर्माता ने फिल्म को बताया आत्मसम्मान का प्रतीक

‘रामायण’ के पहले लुक को रिलीज़ करते हुए फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक भावुक और गर्व से भरा संदेश शेयर किया। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा और हर भारतीय के आत्मसम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने पहली झलक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- दृढ़ संकल्प, जो कभी नहीं टूटा। इस युगों-युगों से चली आ रही महागाथा को दुनिया के सामने लाने का। ये नतीजा है उन श्रेष्ठतम वैश्विक प्रतिभाओं के सहयोग का, जिन्होंने ये सुनिश्चित किया कि रामायण को अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जाए। स्वागत है एक नये प्रारंभ का। आइए, मिलकर उत्सव मनाएं – अमर गाथा का – राम बनाम रावण। हमारी सत्यता। हमारा इतिहास।’

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

फिल्म ‘रामायण’ के पहले लुक के सामने आते ही इंटरनेट पर यूजर्स और फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। लुक्स, विजुअल्स और म्यूज़िक से लेकर कलाकारों की प्रस्तुति तक हर पहलू को लेकर दर्शकों ने दिल खोलकर तारीफ की है। पहले लुक पर एक यूजर ने लिखा, ‘एक मुस्लिम और क्रिश्चियन होने के नाते रामायण के लुक को देखकर- अभिभूत’। वहीं एक और यूजर ने लिखा- रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में इस सदी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इसके अलावा फैंस एआर रहमान और हांस जिमर के म्यूजिक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तीव्र आंखें, ताकतवर मुद्रा और विशाल सेट

रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखना अपने आप में एक नया अनुभव है। वहीं, यश का रावण अवतार भी उतना ही प्रभावशाली लग रहा है। पहली झलक में उनकी तीव्र आंखें, ताकतवर मुद्रा और विशाल सेट दर्शकों को किसी भव्य अनुभव का आभास करा रहे हैं।

हांस जिमर और ए आर रहमान की जमकर हुई तारीफ

इस फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद जर्मनी के म्यूजिक कंपोजर हांस जिमर और एआर रहमान की जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स इन दोनों के साथ आने से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ‘रामायण’ की स्टारकास्ट को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब जैसे-जैसे फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, स्टारकास्ट की पुष्टि भी लगभग हो चुकी है। निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को बेहद भव्य रूप में पेश कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म की स्टारकास्ट में रणबीर कपूर: राम, यश: रावण, साई पल्लवी: सीता, सनी देओल: हनुमान, रवि दुबे: लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले है।

दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’

बता दें कि, ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दूसरी किस्त 2027 में रिलीज होगी। अभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img