Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

हैंडबॉल में आईटीबीपी की टीम बनी चैम्पियन

  • तेडा में आल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: तेडा के आर्य विद्यालय इंटर कालेज में प्रथम बाबा कर्मगिर समाधि आल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आईटीबीपी की टीम ने हरियाणा के छोटूराम क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में आईटीबीपी व यूपी पुलिस के बीच हुई कांटे की टक्कर हुई। जिसमें 28-26 के अंतर से आईटीबीपी की टीम विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा के छोटूराम क्लब ने आरआर क्लब यूपी को 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

68 3

फाइनल मुकाबले में आईटीबीपी की टीम ने हरियाणा के छोटूराम क्लब को 30-24 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि नोयडा कालेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन के चैयरमेन डॉ. सुशील राजपूत, इंटरनेशनल खिलाड़ी जितेंद्र चिकारा, आजाद सिंह आदि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। राजकुमार दहिया, पप्पल गोस्वामी, वरुण मोघा, राजन सिंह, कृष्णपाल राणा, बबली गिरि, सोवेंद्र सौलंकी, अरविंद सोलंकी, अरुण, विजय, विनोद बजरंगी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img