Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

आज भी बारिश के आसार दो दिन में 175 मिमी बारिश की गई रिकॉर्ड

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बुधवार दोपहर एकाएक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला और अचानक ही आसमान पर काले बादल छा गए दिन में अंधेरा दिखाई दिया हाईवे पर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई और उन्हें भी लाइट जलाकर निकलना पड़ा। करीब तीन घंटे में 50.1 मिमी बारिश हुई। दो दिन में 175 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश इस बार नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसी बारिश करीब दो दशक बाद दिखाई दे रही है।

मानसून की दस्तक के बाद बारिश का दौर रुक-रुक कर चल रहा है। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश हो रही है बुधवार को दोपहर एक बजे बजे अचानक से मौसम में तेजी से बदलाव दिखा देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई इस बीच वाहन स्वामी को भी अपनी गाड़ी की लाइट जलाकर निकलना पड़ा बारिश तेज होने के चलते मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट आ गई। करीब तीन घंटे तक जमकर बारिश हुई और मौसम बदला बदला हुआ दिखाई दिया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व रात का न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 73 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। सितंबर में बारिश आगे भी होती रहेगी। बारिश के होने से मौसम बदला है।

फसलों के लिए अनुकूल है बारिश

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश का होना फसलों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा सबसे ज्यादा धान के लिए लाभकारी है। इसके अलावा थोड़ा नुकसान दलहनी फसलों में हो सकता है। यहां पर ज्यादा पानी का भरा तो फिर दिक्कत आए जाएगी।

सड़कों से लेकर घरों तक घुसा पानी

पल्लवपुरम, सोफीपुर, रुड़की रोड पर हुई तेज बारिश का असर देखने को मिला। सड़कों से लेकर घरों तक पानी पहुंच गया। पल्लवपुरम फेज वन और फेज दो में नगर निगम के नाले चौक होने से पानी घरों में घुस गया। कई जगह पर लोगों को पानी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रुड़की रोड पर भी ज्यादा जलभराव के कारण लोगों को और व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव की निकासी न होने के चलते दिक्कत ज्यादा देखने को मिली।

एनसीआर में बारिश ने साफ कर दी हवा

एनसीआर समेत मेरठ में प्रदूषण वाली हवा को बारिश ने साफ कर दिया। कई दिन से हवा के साफ होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मेरठ का एक्यूआई 43 दर्ज किया गया। बागपत का 58, गाजियाबाद का 54, मुजफ्फरनगर का 34, गंगानगर का 42, जयभीमनगर का 53, पल्लवपुरम का 35 की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img