Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक बड़ी उपलब्धि: मंत्री जितेंद्र सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरुवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए चंद्रयान 3 मिशन को लेकर कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है और देश को इस पर गर्व है। चंद्रयान 3 वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक अनूठा मिशन है जिस पर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की नजर है।

उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान श्रृंखला द्वारा प्रदान की गई तस्वीरें ज्यादातर समय अपनी तरह की पहली होती हैं। भले ही अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग 1969 में चंद्रमा पर उतरे थे, फिर भी यह हमारा चंद्रयान ही था जो चंद्रमा पर पानी की तस्वीरें लेकर आया था।

इससे वहां प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मानव निवास की संभावना जगी। इस बार चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए चुनी गई जगह की वजह से दूसरे देशों की नजर चंद्रयान-3 पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img