Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जानिए, भारत और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 फरवरी से वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी थी, जो अब 12 फरवरी से शुरू होगी। भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां इकलौता टी20 इंटरनेशनल मैच 9 फरवरी को खेला जाना है। इसके बाद पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों को मैच के बीच अधिक समय देने के लिए मेजबान बोर्ड ने शेड्यूल में बदलाव किया है।

भारतीय टीम को 9 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वेन्यू पर पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना था, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सारे मैच क्वींसटाउन में कराने का फैसला लिया ताकि कोरोना समय के बीच कम यात्रा करनी पड़े। इसके साथ ही दोनों टीमों को मैचों के बीच अधिक समय देने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, ‘भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहला केएफसी टी20 मैच उसी समय पर होगा लेकिन पांच मैचों की वनडे सीरीज के शेड्यूल में बदलाव है।’ मार्च-अप्रैल में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अहम मानी जा रही इस सीरीज में टी20 मैच 9 फरवरी को ही खेला जाएगा। वनडे सीरीज अब 12 फरवरी से होगी। दूसरा वनडे 14 फरवरी को, तीसरा 18 फरवरी को खेला जाएगा। आखिरी दोनों वनडे 22 और 24 फरवरी को ही होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img