- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन शामली के नेतृत्व में शिक्षकों की सैलरी बचत खातों को स्टेट गवर्नमेंट पैकेज में बदलने की मांग करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। गुरुवार को यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन शामली के जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बेसिक शिक्षकों व कर्मचारियों के सैलरी बचत खातों को एसबीआई के सैलरी एकाउंट होल्डर को आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली योजना ‘स्टेट गवर्नमेंट सेलरी’ पैकेज में कन्वर्ट कराने की मांग की गई। अधिकारी ने शिक्षक-कर्मचारियों को आश्वासन दिया है।
इस मौके पर नितिन पंवार, पीयूष कुच्छल, आदेश पंवार, प्रीति, पवन जावला, आदित्य कुमार, उधम सिंह, विवेक मलिक, गौरव कुमार, दीपक कुमार, अवधेश कुमार, कर्णवीर सिंह, कृष्णपाल, सुमित कुमार, योगेश, विनय कुमार, ऋषिराज, पंकज कुमार, रविंद्र कुमार, मोहित बेनीवाल, मनीष जावला, प्रविंद्र, विकास कुमार, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, चंद्रपाल दहिया, संजीव खोखर, प्रशांत बेनिवाल, उपेन्द्र पंवार, विवेक बालियान, अशोक कुमार, विकास वर्मा, दीपक भारद्वाज, आशीष पंवार आदि मौजूद रहे।

